समस्तीपुर: राजद कार्यकर्ताओं ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 77वां जन्म दिन हर्षोल्लास के साथ केक काट कर मनाया

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर शहर के धर्मपुर स्थित ज़कारिया चौक पर सुप्रीमो लालू प्रसाद यादवजी की 77 वा “जन्म -दिन समारोह ” बेहद हर्ष व उमंग के साथ आयोजित की गई l केक काटा गया व मिठाई वितरित की गई l अपने सम्बोधन के क्रम में स्थानीय वार्ड पार्षद पति एहसानुल हक़ चुनने ने कहा कि लालूजी सामाजिक क्रांति व समाजिक न्याय के महानायक है l वो शोषित -पीड़ित के बुलंद आवाज के प्रतीक है l

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: राजद कार्यकर्ताओं ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 77वां जन्म दिन हर्षोल्लास के साथ केक काट कर मनाया 2उन्होंने देश में  जन जागरण कर गरीबो व शोषितो के कल्याण व उत्थान कर समाजिक न्याय की धारा को मजबूती प्रदान की है l  लालूजी जन-2  के नेता है तथा उनकी चर्चा देश के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में होती है l उन्होंने राजद सुप्रीमो के अच्छे स्वास्थय व शतायु होने की कामना भी की l उन्होंने कहा कि गरीबो के मसीहा लालू प्रसाद यादव जी का जन्म दिन यह प्रेरणा देता है कि उनकी तरह ही मुखरता से गरीबों शोषितों और वंचितों की लड़ाई बिना सिद्धांतों से समझौता किए लड़ते रहें।

समस्तीपुर: राजद कार्यकर्ताओं ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 77वां जन्म दिन हर्षोल्लास के साथ केक काट कर मनाया 3लालू जी ने बिहार की तमाम सामाजिक विसंगतियों को खत्‍म किया और गरीबों के हक़ का झंडा बुलंद किया। चाहे कितनी भी विषम परिस्थिति आई, कभी घुटने नहीं टेके, कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। वो आज भी बिना थके, बिना झुके लड़ रहे हैं।मौके पर मेहंदी हसन,लक्की यादव,तबरेज़,पिंटू कुमार,,बबलू यादव,मोहम्मद सोहैल,मोहम्मद जाहिद, रोहन कुमार,दिलीप कुमार, राजेश कुमार,अमरेश यादव,मुकेश यादव आदि उपस्थित थे

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article