समस्तीपुर: प्रेमिका के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा ‘मजनू’, 6 घंटे तक अटकी रही प्रशासन की सांसें”

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। जहाँ एक युवक अपनी प्रेमिका को साथ रखने की जिद पर मोबाइल टावर पर पर जा चढ़ा। इस घटना के बाद कई घंटों तक प्रशासन और स्थानीय लोगों की सांसें अटकी रहीं।पूरा मामला समस्तीपुर जिले के मोरवा हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत ररियाही पंचायत के कुमैया चौक का है।

- Sponsored Ads-

 जहाँ वासुदेव कुमार नामक एक युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़ने के बाद उसने हंगामा शुरू कर दिया और मांग करने लगा कि उसकी प्रेमिका को उसके पास बुलाया जाए। देखते ही देखते टावर के नीचे सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। युवक टावर के ऊपर से चिल्ला-चिल्लाकर धमकी दे रहा था कि अगर उसकी प्रेमिका को उसे नहीं सौंपा गया, तो वह ऊपर से कूदकर अपनी जान दे देगा। इस चेतावनी ने पुलिस और प्रशासन के होश उड़ा दिए। 

समस्तीपुर: प्रेमिका के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा 'मजनू', 6 घंटे तक अटकी रही प्रशासन की सांसें" 2जानकारी के अनुसार वासुदेव कुमार की शादी करीब 15 वर्ष पहले हुई थी, लेकिन उसके पास कोई संतान नहीं था वह रोजी-रोटी के लिए हैदराबाद में मजदूरी करता था। इसी दौरान करीब दो साल पहले उसका पटोरी थाना क्षेत्र की एक युवती से सम्पर्क हुआ दोनों के बीच प्यार इतना बढ़ा कि एक महीने पहले उन्होंने भागकर शादी कर ली। युवक के घर वालों ने इस मामले में केस दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हैदराबाद से बरामद किया और मंगलवार को उन्हें उनके परिजनों के हवाले कर दिया 

समस्तीपुर: प्रेमिका के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा 'मजनू', 6 घंटे तक अटकी रही प्रशासन की सांसें" 3गया था। हालांकि सामाजिक दबाव के कारण दोनों को अलग कर दिया गया, जिससे वासुदेव काफी आहत था और इसी नाराजगी में उसने टावर पर चढ़कर आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल, एम्बुलेंस और दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। स्थानीय पुलिस और प्रशासन उसे नीचे उतारने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ. 

समस्तीपुर: प्रेमिका के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा 'मजनू', 6 घंटे तक अटकी रही प्रशासन की सांसें" 4आखिर में स्थानीय राजद विधायक रणविजय साहू मौके पर पहुंचे. विधायक और पुलिस अधिकारियों ने मेगाफोन के जरिए वासुदेव से बात की और उसे भरोसा दिलाया कि उसकी समस्या का कानूनी और उचित समाधान निकाला जाएगा। करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत और मान-मनौव्वल के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतरा, तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली. फिलहाल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article