कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व पंसस का निधन,पार्टी कार्यकर्ताओ में शोक

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रानी दो पंचायत के बेगमसराय गांव निवासी 68 वर्षीय पूर्व पंचायत समिति सदस्य कांग्रेस नेता राजेंद्र सहनी का निधन सोमवार की रात हृदय गति रुक जाने के कारण हो गयी। वो काफी दिन से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से प्रखंड क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवियों में शोक की लहर दौड़ गई।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए इसे पार्टी के लिए बड़ी क्षति बताया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्व सहनी के आवास पर पहुंचकर उन्हें पार्टी का झंडा ओढाकर तथा फूल माला समर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि शेखर राय ने बताया कि स्व सहनी जिला कांग्रेस अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के सचिव व सहकारिता कार्य समिति के सदस्य भी थे। उन्होंने कहा वह 45 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी में सक्रिय रहे।

- Sponsored Ads-

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व पंसस का निधन,पार्टी कार्यकर्ताओ में शोक 2वह पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता थे। उन्हें कहा कि वे जमीन से जुड़ा हुआ जुझारू नेता थे। जीवन भर गरीबों के लिए संघर्ष करते रहे। वही प्रखंड अध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया वह काफी ऊर्जावान थे उन्होंने कहा कि दल ने अपना पथ प्रदर्शक खो दिया है। स्व सहनी अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री छोड़ गए है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व पंसस का निधन,पार्टी कार्यकर्ताओ में शोक 3मौके पर कांग्रेस नेता गिरधर गोपाल,डॉ केके राय,राजेंद्र राय उर्फ़ नेपाल,दानी राय,सुरेश राय,भोला शर्मा,वीर बहादुर राय समेत दर्जनों की संख्या में बुद्धिजीवी समाजसेवी समेत आम लोग मौजूद थे।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट

Share This Article