सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत

DNB Bharat

घटना मंसूरचक एवं दलसिंहसराय के सीमावर्ती थानाक्षेत्र अंतर्गत खोकसाहा चौक के मंसूरचक दलसिंहसराय मुख्य सड़क पर की।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय एवं समस्तीपुर जिला के सीमावर्ती क्षेत्र मंसूरचक दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकसाहा चौक के मंसूरचक दलसिंहसराय मुख्य सड़क पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र के बहरामपुर वार्ड संख्या 7 निवासी रामेश्वर महतो के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रामेश्वर महतो दलसिंहसराय से कंबल और चादर लाकर मंसूरचक में फेरी का काम करके अपने परिवार का भरण पोशन किया करते थे। इसी क्रम में बाजार से सामान लेकर आने के दौरान दूध गाड़ी के टक्कर एवं वपरीत दिशा से आ रही ट्रेक्ट्रर के रौंदने से मौके पर उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं घटना स्थल पर शवशको रखकर आक्रोशित ग्रामीणों एवं परिजनों सड़क जाम कर मुआवजे की मांग कर रहे हैं। जबकि घटनास्थल पर दलसिंहसराय थाना की पुलिस कैम्प कर रही है। वहीं बहरामपुर पंचायत के मुखिया धर्मवीर सिंह कुंदन, सरपंच कासिम उद्दीन, साठा पंचायत के पूर्व मुखिया अमीन उद्दीन सहित ग्रामीण व परिजन घटना स्थल पर उपस्थित थे।

बेगूसराय मंसूरचक संवाददाता आशीष झा

Share This Article