यूको बैंक की समस्याओं से बैंक खाताधारक समेत वरिष्ठ नागरिक परेशान

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखंड अन्तर्गत यूको बैंक की शाखा बारो में कार्यरत कर्मी के कार्य क्लाप से बैंक खाता धारक समेत पेंशनधारी वरिष्ठ नागरिक को हो रही है परेशानी। पेंशनधारकों ने बताया कि विगत पांच अप्रैल तक शाखा प्रबंधक की लापरवाही से पेंशन का भुगतान नहीं किया गया है। इससे पेंशन भोगियों ने बैंक की कुव्यस्था पर काफी आक्रोश जताया।

इधर रेलवे पेंसनर्स एसोसिएशन के जोनल उपमहासचिव सह गढ़हरा शाखा सचिव लालबहादुर महतो ने कहा कि बारो यूको बैंक में कर्मचारी का भी अभाव है।बैंक का दोमंजिला भवन पर चढ़ने में बीमार,लाचार वृद्ध पेंसनर्स परेशान हो जाते हैं।घनी आबादी वाली बारो बाजार में उपभोक्ताओं के साइकिल बाइक लगाने से सड़क जाम हो जाता है।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि यूको बैंक का सीपीपीसी मुख्यालय नागपुर है।यहाँ से बिहार के यूको बैंकों के प्रति हमेशा उपेक्षित व दोहरानीति रवैया दिखता है।उंन्होने कहा कि कई बार बैंक के जिला मुख्यालय में शिकायत की गई है कि बैंक का स्थान परिवर्तन होना चाहिए। मौके पर राम अनुग्रह शर्मा,अध्यक्ष कृष्णनंदन दास,रामचंद्र पासवान,विष्णुदेव सिंह, रामविलास यादव, सागर, दोरिक पासवान,विक्रम राम आदि लोग मौजूद थे।

बेगूसराय से नीरज कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article