बेगूसराय में विभिन्न मांगों को लेकर एम्बुलेंस कर्मी ने किया कार्य का बहिष्कार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के आह्वान पर समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी में कार्यरत एम्बुलेंस कर्मचारी ने न्यूनतम वेतन की मांग सहित कई अन्य प्रमुख मुद्दों को लेकर सोमवार से कार्य का बहिष्कार पर चले गए हैं।

मिली जानकारी अनुसार इस संबंध में पूर्व में ही संबंधित फाउंडेशन को सुचित किया गया था। पर फाउंडेशन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए चालक मुकेश पासवान, गोपाल पासवान, संजीव कुमार ने बताया कि कम्पनी हम सभी कर्मचारियों के साथ शोषण करते आ रही है।

- Sponsored Ads-

उन्होंने मांग के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि न्यूनतम वेतन देने, पूर्व से बैठे हुए चालक राजीव कुमार, नवीन कुमार एवं रंजीत कुमार को वापस लेने , बकाया ईपीएफ जमा करने, बढ़े हुए वेतन के एरियर की राशि भुगतान करने तथा वे वजह वेतन में कटौती नहीं करने सहित अन्य मांगों को लेकर जिला संघ के साथ हमलोग कार्य बहिष्कार पर हैं। मौके पर चालक मुकेश पासवान, गोपाल पासवान, संजीव कुमार, ईएमटी मनोज कुमार एवं मो चांद बाबू सहित अन्य कार्य बहिष्कार पर रहे ।

बेगूसराय बरौनी से धर्मवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article