वीरपुर प्रखंड में मां दुर्गा का पट खुलते ही उमरी श्रद्धालुओं की भीड़

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से लेकर दशमी तक शास्त्रोक्त विधि विधान से मनाए जाने वाली शर्दीय नवरात्र के अवसर पर वीरपुर प्रखंड व थाना क्षेत्र के भवान्दपुर, वीरपुर, जगदर, मैदा बभनंगामा,सहुरी, बभनंगामा, पर्रा और सरौंजा में आयोजित दुर्गा पूजा को लेकर मां दुर्गा की प्रतिमाओं को स्थापित किया जाता रहा है। इस बार भी किया गया है।

वीरपुर प्रखंड में मां दुर्गा का पट खुलते ही उमरी श्रद्धालुओं की भीड़ 2गुरुवार को मध्य रात्रि में पुजा अर्चना और देवी जागरण से संबंधित कार्यों को वैदिक मंत्रों चार के साथ हर्षोल्लास से किया गया। इस बीच सभी पुजा पंण्डालो में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी लोगों के द्वारा जय माता दी की जयकारे से चहुं ओर प्रखंड क्षेत्र भक्ति भाव से विभोर हो रहा था। इसी बिच मां के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के लिए मां की पट को खोल दिया गया।

- Sponsored Ads-

वीरपुर प्रखंड में मां दुर्गा का पट खुलते ही उमरी श्रद्धालुओं की भीड़ 3उक्त कार्यक्रम में कहीं कहीं कोई विघ्न बांधा नहीं हो इसके लिए थाना अध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में सभी पुजा पंण्डालो में स्थानीय चौकीदार, ग्राम रक्षा दल व प्रति नियूक्त पदाधिकारी पुलिस बल के साथ तैनात तो थें हीं इसके अलावे क्षेत्र में पुलिस की गस्ती और 112 नम्बर गारी की पुलिस भी अपनी अपनी सकृयता को तेज किए हुए देखें गये।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article