खोदावंदपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बिहार दिवस

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के खोदावंदपुर में 111वां बिहार दिवस बड़े धुमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरकार के निर्देश पर सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में छात्राओं के द्वारा अपने अपने पोषक क्षेत्र में प्रभातफेरी के साथ जागरुकता रैली निकालकर लोगो को बिहार कि स्मिता और प्राचीन गौरव से अवगत कराया । इस मौके पर खोदावंदपुर में गुरुकुल शिक्षण संस्थान के बच्चो ने विद्यालय प्रांगण से प्रखंड कार्यालय खोदावंदपुर तक बिहार गौरव रैली का आयोजन किया । जिसमें छात्रों व शिक्षकों ने भाग लिया । प्रखंड के उत्क्रमित मध्यविद्यालय दौलतपुर नवटोलिया में छात्र छत्राओ द्वारा बिहार स्थापना दिवस के मौके पर गीत संगीत , नाटक , भाषण , रंगोली प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया । जिसमें बच्चो ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । कार्यक्रम में बेहतर प्रस्तुति देने वाले बच्चो को आगत अतिथि एवं विद्यालय प्रधान मो. अब्दुल्लाह द्वारा पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया । मौके पर विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्रा व शिक्षक मौजूद थे।

 

बेगूसराय खोदावंदपुर से नितेश कुमार गौतम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article