धूमधाम से मनाई गई बिहार लेनिन गरीब शोषित के नेता जगदेव प्रसाद की जयंती

DNB BHARAT DESK

धूमधाम से मनाई गई बिहार लेनिन गरीब शोषित के नेता जगदेव प्रसाद की जयंती

डीएनबी भारत डेस्क  

नालंदा : बिहार लेनिन गरीब शोषित के नेता जगदेव प्रसाद की जयंती महात्मा ज्योतिबा फूले समता परिषद् नालंदा के बैनर तले गंगा मैरिज हॉल कॉलेज रोड सोहसराय में धूमधाम से मनाई गई। अतिथियों ने सर्वप्रथम जगदेव प्रसाद जीके फोटो पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर उनके चरणों में अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

- Sponsored Ads-

धूमधाम से मनाई गई बिहार लेनिन गरीब शोषित के नेता जगदेव प्रसाद की जयंती 2

जयंती समारोह कार्यक्रम के आयोजक सह महात्मा फुले समता परिषद नालंदा इकाई के अध्यक्ष युवा नेता सोनू कुशवाहा ने बताया कि शोषित दबे कुचले पिछड़े वर्ग को सम्मान पहुंचाने वाले नेता जगदेव प्रसाद की जयंती मनाने का हमें जो सौभाग्य मिला है उसके लिए हम अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हैं।

धूमधाम से मनाई गई बिहार लेनिन गरीब शोषित के नेता जगदेव प्रसाद की जयंती 3

पूर्व से नालंदा पूरे विश्व को ज्ञान की रोशनी दे रहा है आज इसी नालंदा में हम बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यह मांग करते हैं कि जगदेव प्रसाद जी के जयंती के दिन राजकीय अवकाश की घोषणा हो एवं इनके कृति एवं कार्यों को बिहार राज्य की पाठ्यक्रम पाठ्यपुस्तकों में इनका वर्णन हो।

धूमधाम से मनाई गई बिहार लेनिन गरीब शोषित के नेता जगदेव प्रसाद की जयंती 4

युवा नेता सोनू कुशवाहा ने बताया कि जगदेव बाबू की कृति बिहार के लाल पूर्व केंद्रीय मंत्री हम सब के अभिभावक उपेंद्र कुशवाहा पुरे राज्य में महात्मा फुले समता परिषद के बैनर तले फैला रहे हैं।

 

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article