बछवाड़ा समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में तकनीकी शिक्षा एवं स्वास्थ्य को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाड़ा में बुधवार को समदर्शी सहायक संस्थान के द्वारा तकनीकी शिक्षा एवं स्वास्थ्य को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था के डायरेक्टर मुरारी दास,सीएससी के स्वास्थ्य प्रबंधक मो इमरान,केयर इंडिया के दीपक कुमार,समाजसेवी मनोज कुमार राहुल,अमित कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

बछवाड़ा समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में तकनीकी शिक्षा एवं स्वास्थ्य को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण 2प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विद्यालय के दर्जनो की संख्या में छात्र-छात्रा मौजूद थे। छात्रों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए केयर इंडिया के दीपक कुमार ने कहा कि छात्रों के स्वास्थ्य को लेकर सरकार के द्वारा विद्यालय में दवा का वितरण किया जाता है। जिसमें आयरन की गोली,अलवेडाजोल समेत अन्य दवा है, आयरन की गोली सप्ताह में एक दिन सेवन करना है। उन्होंने कहा कि दवा का नियमित सेवन करने से हेमोग्लोबीन की कमी नहीं होता है।

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में तकनीकी शिक्षा एवं स्वास्थ्य को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण 3वही प्रखंड कृषि तकनीकी सहायक अरविंद कुमार ने स्वास्थ्य को लेकर खेतों में जैविक खाद का प्रयोग करने की बात पर जोर देते हुए कहा कि रसायनिक खाद से विभिन्न प्रकार की बीमारी होता है। लोगों को स्वस्थ्य रहने के लिए अपने खेतों में जैविक खाद का उपयोग करना चाहिए। इंजीनियर विवेक कुमार ने छात्रों को तकनीकी शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की बात बताते हुए कहा कि नौकरी के बदले मोबाइल व कम्प्यूटर का सही उपयोग कर भविष्य को उज्जवल बनाया जा सकता है। पढ़ाई के साथ साथ तकनीकी शिक्षा जरूरी है।

बछवाड़ा समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में तकनीकी शिक्षा एवं स्वास्थ्य को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण 2सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार राहुल ने कहा कि छात्रों को पढ़ाई के दौरान अपना लक्ष्य जरूरी है। जो छात्र पढ़ाई के दौरान किसी लक्ष्य को लेकर आगे की पढ़ाई करता है वो हमेशा कामयाब होता है, और कामयाबी हासिल करने के उपरांत अपने परिवार के साथ साथ समाज की सेवा करे। उन्होंने कहा कि संस्था का एक ही लक्ष्य है व्यापारिक एवं व्यवहारिक शिक्षा का प्रचार प्रसार करने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जाकर एक अच्छे समाज का निर्माण हो सके.सीएससी के स्वास्थ्य प्रबंधक मो इमरान ने कहा कि छात्रों के बीच स्वास्थ्य पर एक दिवसीय प्रशिक्षण रखा गया है। इस कार्यक्रम के दौरान इनेमिया से मुक्त होने का उपाय बताया गया है। इसके लिए स्कूल व आंगनवाड़ी केन्द्रो में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दवा का वितरण किया जाता है।

मौके पर शिक्षक सरोज कुमार,श्रवण कुमार समेत दर्जनों छात्र-छात्रा मौजूद थे।

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article