ईएमयू लोकल ट्रेन का इंजन हुआ फेल,यात्रियों में मची अफरा तफरी

DNB Bharat Desk

ट्रेन बख्तियारपुर से राजगीर जा रही थी तभी अंबा पैंदापुर के पास एक ट्रेन में तकनीकी खराबी होने के कारण अम्बा पैंदापुर हाल्ट पर रुक गई।

डीएनबी भारत डेस्क

दानापुर डिवीजन में ईएमयू लोकल ट्रेन पर सवार यात्रियों में उस वक्त अचानक अफरा-तफरी मच गई जब अचानक ट्रेन अंबा पैंदापुर हाल्ट चलते चलते रुक गई।

ईएमयू लोकल ट्रेन का इंजन हुआ फेल,यात्रियों में मची अफरा तफरी 2बताया जाता है कि यह ट्रेन बख्तियारपुर से राजगीर जा रही थी तभी अंबा पैंदापुर के पास एक ट्रेन में तकनीकी खराबी होने के कारण अम्बा पैंदापुर हाल्ट पर रुक गई।

- Sponsored Ads-

ईएमयू लोकल ट्रेन का इंजन हुआ फेल,यात्रियों में मची अफरा तफरी 3घटना के संबंध में दानापुर डिवीजन के गार्ड आशीष कुमार ने बताया कि बख्तियारपुर से राजगीर के लिए नियत समय पर खुली। जैसे यह ट्रेन वेना के आगे अंबा पैंदापुर पहुंची। इसी दौरान ट्रेन में तकनीकी खराबी आ गई। जिसके कारण ट्रेन लगभग 2 घंटे तक अंबापुर हाल्ट पर खड़ी रही।

ईएमयू लोकल ट्रेन का इंजन हुआ फेल,यात्रियों में मची अफरा तफरी 4हालांकि ट्रेन पर मौजूद रेल कर्मियों के द्वारा तत्काल इसकी सूचना दानापुर कंट्रोल रेल डिवीजन को दी गई। जिसके बाद वहां से लाइट इंजन के सहारे राजगीर बख्तियारपुर ईएमयू लोकल ट्रेन को गंतव्य स्थान तक पहुंचाया गया।

ईएमयू लोकल ट्रेन का इंजन हुआ फेल,यात्रियों में मची अफरा तफरी 5हालांकि इस दौरान यात्रियों को भी खासा परेशानी हुई। यात्रियों ने दूसरा ट्रेन का सहायता लेकर अपने गंतव्य स्थान तक गए।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article