बछवाड़ा में पति ने पत्नी के साथ किया मारपीट,पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के कादराबाद पंचायत के मजोशडीह गांव में गुरूवार को पत्नी के साथ मारपीट करने मामले के आरोपी पति को बछवाड़ा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि मजोशडीह गांव निवासी राम सुरेश सिंह का पुत्र राम मुर्ति सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।बछवाड़ा में पति ने पत्नी के साथ किया मारपीट,पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार 2

उन्होने बताया कि उक्त गिरफ्तार व्यक्ति की पत्नी जूही कुमारी ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर अपने पति के खिलाफ शिकायत की है । उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि मेरे पति हमेशा मेरे साथ गाली गलोज व मारपीट करते रहते हैं। काफी समझाने के बाद भी वो अपने व्यवहार में सुधार नहीं किया।

- Sponsored Ads-

पत्नी के शिकायत पर उसके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पुछताछ के बाद न्यायिक हिरासत भेजा जायगा ।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादता सुजीत कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article