जिसको घर मे नही पूछ है नीतीश कुमार को वो बाहर मे क्या पंचायती करेगे,बाहर मे क्या पूछ रहेगी – गिरिराज सिंह

DNB Bharat Desk

गिरिराज सिंह ने कहा कि जगदानंद सिंह पहले बिहार से पहले पीएफआई  को भगाये जो नाक के तले देश के अंदर मे मुस्लिम राष्ट्रीय बनाना चाहता है उसके सामने इनकी जुवान नहीं खुलती है.वोट बैंक के लालच मे ऐसे लोगो को बढ़ावा दे रहे है जो बिहार के पूर्वांचल मे ही नहीं पटना मे छाती ठोक कर के इस्लामिक स्टेट बनाने की बात कर रह है

डीएनबी भारत डेस्क

अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह लगातार नीतीश कुमार पर हमलवर है. बेगूसराय के आईओसी गेस्ट हाउस मे आयोजित एक संवाददाता सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने बिहार के लौ एंड आर्डर पर जहाँ सवाल खड़ा किया वही आर जे डी प्रदेश अध्यक्ष जगदनंद सिंह और सहकारिता मंत्री पर जम कर हमला बोला.

- Sponsored Ads-

गिरिराज सिंह ने देश के रक्षकों को कोई गाली देता है तो वह गाली देश के रक्षकों को नहीं पड़ता है बल्कि उस व्यक्ति और देश को गाली पड़ता है. अग्निवीर एक अच्छी योजना है जिसपर अग्नि वीरो ने अपना बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आवश्यकता  आर्मी में एक आदमी को लेने की है उसके बदले 4 आदमी को लिया जाता है.जिसको घर मे नही पूछ है नीतीश कुमार को वो बाहर मे क्या पंचायती करेगे,बाहर मे क्या पूछ रहेगी - गिरिराज सिंह 2

इस दौरान एक व्यक्ति को जॉब देकर तीन को रेडी टू जॉब रखते है. अगर रेडी टू जॉब को गाली देना है अग्नि वीरों को गाली देना है आर्मी मे जाने वालो को गाली देना है तो मै ऐसे लोगो को प्रणाम करता हूँ. ऐसे लोग नरेन्द्र मोदी को गाली देते रहे,नरेन्द्र मोदी को अग्निवीर को वीर बनाकर देश के सामने प्रस्तुत कर चुका है.. वही बिहार आरजेडी के अध्यक्ष जगदानंद सिंह के द्वारा भाजपा और आरएसएस को अंग्रेजों की तरह भगाने की बात पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए की गिरिराज सिंह ने कहा कि जगदानंद सिंह पहले बिहार से पहले पीएफआई  को भगाये जो नाक के तले देश के अंदर मे मुस्लिम राष्ट्रीय बनाना चाहता है उसके सामने इनकी जुवान नहीं खुलती है.

वोट बैंक के लालच मे ऐसे लोगो को बढ़ावा दे रहे है जो बिहार के पूर्वांचल मे ही नहीं पटना मे छाती ठोक कर के इस्लामिक स्टेट बनाने की बात कर रह है. वही गिरिराज सिंह ने बिहार मे लॉ एंड ऑर्डर को लेकर नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा की बेगूसराय बिहार की औद्योगिक ह्रदय स्थली है. यहाँ उद्योग तभी फलेगा फुलेगा जब यहाँ अमन चैन होगा.जिसको घर मे नही पूछ है नीतीश कुमार को वो बाहर मे क्या पंचायती करेगे,बाहर मे क्या पूछ रहेगी - गिरिराज सिंह 3

उन्होंने कहा की समाधान यात्रा के तहत 16 फरवरी को मुख्यमंत्री बेगूसराय पहुंचे सिर्फ उस दिन को छोड़कर उसके पहले और उसके बाद लगातार हत्या और अपराधिक घटनाओं का दौर जारी है. यहाँ अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है वही अपराधी बेखौफ हो गए हैं.  अपराधियों के खौफ से लोग अपने घरों में रहने को विवश है यहाँ लोग शाम मे अपने घर आ जाता है. वही पत्रकारों के एक सवाल के जबाव मे गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा की नीतीश कुमार ऐसे मुख्यमंत्री है जिन्होने आरजेडी से गठबंधन था की ये सत्ता छोड़ कर प्रधानमंत्री के दौरे पर निकलेंगे.

तेलंगाना से केसीआर बिहार आये तो नीतीश को लगा की वो नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री के रूप में प्रस्तुत करेंगे वही केसीआर को लगा की नीतीश कुमार उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में प्रस्तुत करेंगे. पर केसीआर  भला ऐसा क्यों करते जिसको घर मे पूँछ नहीं है बाहर के लोग क्या पूछेंगे. नीतीश कुमार क्या पंचायती करेंगे पंचायती तो  ताकतवार करता है ये तो मन मे प्रधानमंत्री का सपना लेकर घूम रहे है लेकिन बाहर से प्रधानमंत्री नहीं बनने का बात कर रहे है. फगुआ के बाद आरजेडी सत्ता खाली करने की बात कह रही है लेकिन मै दावे के साथ कह सकता हूं कि वह कुर्सी खाली नहीं करेंगे.

नीतीश कुमार पर चोट करते हुए गिरीराज सिंह ने कहा कि अमित शाह ने प्रोटोकॉल के तहत नीतीश कुमार को गवर्नर के संबंध में फोन किया तो यह मीडिया के माध्यम से आरजेडी को यह बताना चाहते थे कि अमित शाह उनसे कांटेक्ट में है उधर भी मेरा दरवाजा खुला हुआ है. इस पर तेजस्वी यादव ने भी सुधाकर सिंह के माध्यम से नीतीश कुमार को जवाब दिलबा दिया की जहाँ जाना हो जाये. अंत मे उनहोने नीतीश कुमार की विश्वसनीयता खत्म हो चुकने की बात कही.

बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार ‘बबलू ‘

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article