नगर परिषद बीहट सामान्य बोर्ड की बैठक बगैर किसी एजेंडा के हुआ स्थगित, वार्ड पार्षद ने किया विरोध

DNB Bharat

डीएनबी भारत डेस्क 

बुधवार को नगर परिषद बीहट के सामान्य बोर्ड की बैठक नप कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद बबीता देवी ने किया। बैठक को लेकर कई पार्षदों ने विरोध जताया। वहीं बिना किसी एजेंडा पर चर्चा हुए बगैर बैठक स्थगित हो गया। लगातार दूसरी बार नप बीहट की सामान्य बोर्ड की बैठक एजेंडे के अभाव में कुछ देर के लिए स्थगित हो गया है। वहीं बैठक में सशक्त स्थायी समिति सदस्य मंचासीन थे।

- Sponsored Ads-

नगर परिषद बीहट के सामान्य बोर्ड की बैठक में मंच पर जहां मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं कार्यपालक पदाधिकारी ही बैठ सकते हैं लेकिन मुख्य पार्षद बबीता देवी ने बोर्ड की बैठक में सभी पांच सशक्त स्थायी समिति सदस्य को भी बैठा रखी थी। उसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू की गई। मौके पर उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी मो नसीमुद्दीन खां, प्रधान लिपिक राज कुमार, पूर्व मुख्य पार्षद राजेश कुमार टूना, अशोक सिंह, मो अनवर मियां सहित अन्य उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article