नालंदा में होटल मालिक ने लगया उत्पाद विभाग पदाधिकारी पर मारपीट एवं तोडफ़ोड़ का आरोप

DNB Bharat

नालंदा जिला के दीपनगर थानाक्षेत्र का मामला। घटना को लेकर जिलाधिकारी नालंदा ने इस मामले को लेकर 3 सदस्य टीम का गठन कर जांच का दिया निर्देश। 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला में दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजवनपर स्टेट हाईवे स्थित राजद नेता देवीलाल यादव के होटल पर 12 फरवरी को उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना मिलने के उपरांत छापेमारी करने गई थी। राजद नेता देवी लाल यादव ने उत्पाद विभाग टीम में शामिल एएसआई अंजनी कुमार रजत चौधरी और इंस्पेक्टर राम नरेश महतो के द्वारा छापेमारी के नाम पर होटल के अंदर उनके पुत्र पर शराब बेचने का आरोप लगाकर मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

- Sponsored Ads-

नालंदा में होटल मालिक ने लगया उत्पाद विभाग पदाधिकारी पर मारपीट एवं तोडफ़ोड़ का आरोप 2

वहीं राजद नेता देवीलाल यादव ने उत्पाद विभाग की टीम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह जब बिहार शरीफ से किसी काम को लेकर बाहर थे। तभी उनके होटल पर उत्पाद विभाग के द्वारा छापेमारी के नाम पर उत्पात मचाया गया। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी राजद नेता के द्वारा जारी किया गया है।

नालंदा में होटल मालिक ने लगया उत्पाद विभाग पदाधिकारी पर मारपीट एवं तोडफ़ोड़ का आरोप 3

सीसीटीवी फुटेज में साफतौर पर उत्पाद विभाग की कार्रवाई दिख रही है। वहीं इस मामले को लेकर राजद नेता ने वीडियो फुटेज के आधार पर जिलाधिकारी से जांच की मांग की है। वहीं जिलाधिकारी ने इस मामले को लेकर 3 सदस्य टीम का गठन किया है। जिसमें एसडीओ, एसडीपीओ और उत्पाद विभाग के अधीक्षक शामिल हैं। इस मामले को लेकर उत्पाद अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद ने कहा कि वीडियो फुटेज के आधार पर जांच किया जाएगा। जांच उपरांत इसमें जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उनके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article