होली के मद्देनजर शराब माफिया अभी से ही सक्रिय, शराब से भरी टेम्पो पलटी

DNB BHARAT DESK

होली के मद्देनजर शराब माफिया अभी से ही सक्रिय, शराब से भरी टेम्पो पलटी

डीएनबी भारत डेस्क

नालन्दा -होली के मद्देनजर शराब माफिया अभी से ही सक्रिय दिखाई दे रहे हैं तभी तो लगातार शराब माफिया होली से पुर्व शराब खेपने की तैयारी में भी लग चुके है।हालांकि पुलिस भी इन शराब माफियाओ के मंसूबो पर पानी फेर रही है। आपको बता दे कि रहुई थाना क्षेत्र इलाके के पावर हाउस के पास शराब से भरी टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गई।

- Sponsored Ads-

होली के मद्देनजर शराब माफिया अभी से ही सक्रिय, शराब से भरी टेम्पो पलटी 2  होली के मद्देनजर शराब माफिया अभी से ही सक्रिय, शराब से भरी टेम्पो पलटी 3

जिससे टेम्पो पर लोड शराब रास्ते पर बिखर गया। रास्ते पर शराब बिखरा हुआ देख लोगो की चांदी हो गयी लोगो ने पुलिस को सूचना देने से पूर्व शराब को लूटने की होड़ में लग गए। हालांकि थाना से महज कुछ ही दूरी पर घटना होने के कारण पुलिस तुरंत मौके पर पहुँच गई।

होली के मद्देनजर शराब माफिया अभी से ही सक्रिय, शराब से भरी टेम्पो पलटी 4

बताया जाता है कि शराब से भरी टेंपो मंदिलपुर से बिहार शरीफ की ओर आ रही थी तभी टेंपो पावर हाउस के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। जिससे टेंपो पर लदा शराब बीच रास्ते पर बिखर गया। हालांकि पुलिस के पहुचने से पूर्व शराब माफिया भागने में सफल रहे।

होली के मद्देनजर शराब माफिया अभी से ही सक्रिय, शराब से भरी टेम्पो पलटी 5

नालंदा से  ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article