आरा में उपेंद्र कुशवाहा के काफिले पर पत्थरबाजी, हिंसक झड़प में कई लोग जख्मी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

जदयू के संसदीय बोर्ड अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के काफिले पर सोमवार की शाम बिहार के आरा में पत्थर से हमले किये गए। उपेंद्र कुशवाहा पर हमला के साथ ही वहां उनके समर्थक और विरोधियों के बीच हिंसक झड़प हुई जिसमें कई लोग जख्मी हो गए। घटना आरा के जगदीशपुर में नयका मोड़ के पास की है जहां कुशवाहा के काफिले पर पत्थरबाजी हुई।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा बक्सर के डुमरांव से एक बैठक कर वापस पटना लौट रहे थे तभी आरा के नयका मोड़ के समीप उनके समर्थकों ने उनके काफिले को रोका और स्वागत कर रहे थे तभी कुछ लोग उपेंद्र कुशवाहा के विरोध में नारे लगाते हुए पहुंचे जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जम कर पत्थर चले।

बताया जाता है कि कुशवंशी क्षेत्रीय सेना संगठन के लोगों ने कुशवाहा का विरोध किया, जिसके बाद कुशवाहा के समर्थक और विरोधियों के बीच झड़प हुई जो कि हिंसक हो गई। दोनों तरफ से खूब पत्थर चले। हालांकि कुशवाहा की गाड़ी तक कोई पत्थर नहीं पहुंचा और उन्हें किसी तरह की कोई चोट नहीं आई लेकिन आधे दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को जगदीशपुर के अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया।

 

Share This Article