खगड़िया- पसराहा रेलखंड के सभी स्टेशनों पर बस रेड द्वारा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया

DNB Bharat

खगड़िया- पसराहा रेलखंड के सभी स्टेशनों पर बस रेड द्वारा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया

डीएनबी भारत डेस्क 

सोनपुर रेल मंडल के रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों में बिना टिकट और अनियमित टिकटों पर यात्रा करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में सीनियर डीसीएम श्री रौशन कुमार के निर्देश पर आज खगड़िया- पसराहा रेलखंड के सभी स्टेशनों पर बस रेड द्वारा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

- Sponsored Ads-

विशेष टिकट जांच अभियान के तहत आज बस रेड द्वारा खगड़िया- पसराहा रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों तथा ट्रेनों में टिकट चेकिंग स्टाफ़ तथा रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने औचक टिकट जांच की। टिकट चेकिंग के दौरान बिना टिकट, अनियमित टिकट से यात्रा करने वाले 140 यात्रियों को पकड़ा गया। इन यात्रियों से 51 हजार 900 रुपये से अधिक जुर्माना वसूले गए।।

टिकट चेकिंग अभियान में मंडल के चेकिंग स्टाफ एवं रेलवे सुरक्षा बल सहित 24 कर्मी शामिल थे।

विदित हो कि बेटिकट यात्रियों पर नकेल कसने के लिए रेलवे द्वारा बस रेड के माध्यम से टिकट चेकिंग किया गया। इसमें रेलकर्मी द्वारा बस से रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों पर पहले से पहुंचकर ट्रेनों एवं स्टेशनों पर टिकट चेकिंग की गई। अचानक हुई इस जांच से बेटिकट यात्रियों में हड़कंप मचा रहा।

रेल प्रशासन द्वारा आने वाले दिनों में इस तरह के और भी टिकट चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे। सोनपुर मंडल यात्रियों से अपील करती है कि वे हमेशा उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article