बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र के मध्य विद्यालय दौलतपुर नवटोलिया में देश के पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन डाॅ एपीजे अब्दुल कलाम की मनाई गई जयंती।
डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र में देश के पूर्व राष्ट्रपति व मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती रविवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय दौलतपुर नवटोलिया मेंं समारोह पूर्वक मनाया गया।
- Sponsored Ads-

इस अवसर पर मौजूद शिक्षक व बच्चों ने उनके तैल्यचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। एचएम मो अब्दुल्लाह ने एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बच्चों से उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। मौके पर शिक्षा सामिति की अध्यक्ष अहिल्या देवी, रूबी देवी सहित दर्जनों बच्चे मौजूद थे।
बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम
- Sponsored Ads-
