खगड़िया गोगरी कोर्ट में तैनात होमगार्ड जवान की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

DNB Bharat

खगड़िया जिले के गोगरी अनुमंडल व्यवहार न्ययालय के सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी स्थानीय पुलिस।

डीएनबी भारत डेस्क 

खगड़िया जिला के गोगरी अनुमंडल व्यवहार न्ययालय के सुरक्षा गार्ड की संगदिग्धावस्था में मौत हो गई। होमगार्ग जवान की मौत की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पदाधिकारियों की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। और शव को कब्जे में लेकर एम्बुलेंस से पहले रेफरल अस्पताल गोगरी भेज दिया गया।

- Sponsored Ads-

वहीं विभाग के द्वारा मृतक जवान के परीजन को घटना की जानकारी दे दी गई है। रेफरल अस्पताल में मृतक होमगार्ड के परिजनों के आने के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिये शव को सदर अस्पताल भेज दिया गया।

मृतक होमगार्ड की पहचान चौथम थाना क्षेत्र के तेगाछी गांव निवासी अनिल कुमार सिंह बैच संख्या – 460348 के रूप में हुई है। दो माह पूर्व से गोगरी अनुमंडल में व्यवहार न्यायायल में सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात थे। जानकारी के मुताबिक शौच करने गए होमगार्ड जवान की अचानक तबियत बिगड़ गई। आने के बाद गर्मी और कंठ सूखने की बात कह कर पानी पीने के बाद वह आराम करने के बाद सो गया। फिर वहां अन्य जवान ने जब उसे जगाया तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।
मौके पर स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article