पिछले 24 घंटे में राज्य के 02 जिलों में वज्रपात से 05 लोगों की मौत, मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश

DNB Bharat

 

पिछले 24 घंटे में राज्य के 02 जिलों में वज्रपात से 05 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की, मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश

डीएनबी भारत डेस्क 

पिछले 24 घंटे में वज्रपात से रोहतास में 02 एवं जहानाबाद में 03 व्यक्तियों की मौत पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

- Sponsored Ads-

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article