नालंदा के एक कॉलेज में मिला अजगर, लोगों ने किया अधमरा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

 

नालंदा जिले के पैरू महतो सोमारी कॉलेज में मंगलवार की रात रात्रि प्रहरी को कॉलेज परिसर में अचानक एक 7 फिट का मोटा अजगर सांप दिख गया। इसके बाद वह भयभीत होकर इसकी सूचना अन्य लोगों को दिया। मौके पर पहुँचे कुछ मोहल्ले वासियों ने सांप के सिर को कुचल दिया। हालांकि सांप अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। जैसे ही यह खबर बुधवार की सुबह अन्य लोगों को मिली अजगर को देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। मौके पर मौजद लोग अजगर को अपने मोबाइल में कैद करते हुए देखे गए।

- Sponsored Ads-

हमसे यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर पर यहां क्लिक कर जुड़ें

मोहल्ले वासियों का कहना है कि काफी अरसे बाद अजगर सांप देखने को मिला है। तो वहीं मौके पर मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि ट्रीटमेंट होने के बाद अभी भी अजगर की जान बच सकती है क्योंकि सिर कुचलने के 12 घंटा होने के बावजूद अभी भी अजगर सांप जिंदा है। अजगर मिलने की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। हालांकि वन विभाग के कर्मी अभी तक घटनास्थल पर नहीं पहुंचे हैं।

नालंदा से ऋषिकेश

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article