बाबा नगरिया देवघर में हुआ प्यार और 5 माह बाद बिहार नालंदा में हुई शादी, मंदिर में प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे

DNB Bharat

नवादा की लड़की और उड़ीसा के लड़का का प्यार चढ़ा परवान ,लड़की ने अपने परिवार वालों की रजामंदी के खिला ग्रामीणों के सहयोग से रचाई शादी।

डीएनबी भारत डेस्क 

सावन महीने में भोले की नगरी देवघर में आँखें हुई चार और 5 माह बाद बिहार में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में सात फेरे लेकर सदा के लिए एक हो गए। नालंदा जिला के लहेरी थाना क्षेत्र के लहेरी मोहल्ला निवासी सुरवीन प्रसाद की पुत्री पूनम कुमारी पिछले सावन माह में जल चढ़ाने के लिए देवघर गई थी। इसी दौरान उड़ीसा के संबलपुर निवासी महेंद्र मिश्रा के पुत्र विश्वनाथ मिश्रा उर्फ विक्की से उसकी जान पहचान हुई।

- Sponsored Ads-

बाबा नगरिया देवघर में हुआ प्यार और 5 माह बाद बिहार नालंदा में हुई शादी, मंदिर में प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे 2

इसके बाद दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर आदान प्रदान किया और शुरू हो गया सिलसिला प्यार का । इसके बाद घंटों एक दूसरे से बात होने दौर भी चालू हो गया। और साथ जीने मरने के वादे भी फोन पर ही हो गये।

हालांकि युवती के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। लेकिन 5 माह तक दोनों मोबाइल पर बात करने के बाद ने सोमवार को उसने युवक को मिलने बिहारशरीफ बुलाया। और  मोहल्लेवासियों के सहयोग से दोनों की रजामंदी के बाद मंदिर में शादी करा दी गई।

शादी के बाद युवती काफी खुश है हालांकि उसका कहना है कि मेरे परिवार वाले इस शादी से नाराज हैं मगर प्रेमी के परिवार वाले हम लोगों का साथ दे रहे हैं। वहीं युवक भी शादी से खुश है। लहेरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी रचाई जाने की सूचना मिली थी। मगर शादी का किसी ने विरोध नहीं जाताया है और ना ही किसी ने इसकी लिखित शिकायत की है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article