नालंदा: जेडीयू नेता का पुलिस पर रौब, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

DNB Bharat Desk

 

व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष है विजयकांत

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा में जदयू नेता के द्वारा पुलिस को हड़काने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो 11 जून की रात्रि सवा 9:15 बजे का है। जदयू नेता वर्तमान में नालंदा के व्यावसायिक उद्योग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विजयकांत हैं।

- Sponsored Ads-

नालंदा: जेडीयू नेता का पुलिस पर रौब, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल 2 वायरल वीडियो में जदयू नेता कह रहें हैं कि उनसे बड़ा गुंडा इस शहर में कोई नहीं है। इतना ही नहीं वह पुलिस को यह निर्देश भी दे रहे हैं की जो उनके सामने (भतीजा) बोल रहा है उसे पकड़ कर थाने ले जाएं। इतना ही नहीं जब पुलिस जांच कर रही होती है तो उसी क्रम में विजयकांत पुलिस पर अपना पावर का रॉब दिखाते हैं।

नालंदा: जेडीयू नेता का पुलिस पर रौब, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल 3जब महिला कांस्टेबल विजयकांत को शांत रहने के लिए कहती है तो विजयकांत पुलिस को यह कहते हुए दिख रहे हैं कि हमको आप पहचानते हैं क्या? डायरेक्ट सीएम है हम यह मान कर चलिए आप, इसके बाद विजयकांत अपने ऊपर वाले पॉकेट से आई कार्ड निकाल कर महिला कांस्टेबल को दिखाते हैं। महिला कांस्टेबल उनसे आराम से बात करने की अनुरोध करती है।

नालंदा: जेडीयू नेता का पुलिस पर रौब, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल 4दरअसल लहेरी थाना क्षेत्र के आलमगंज मोहल्ले में पैतृक जमीन पर दुकान बनी हुई है। विजयकांत और शिवेंद्र कुमार दोनों भाइयों की आमने-सामने ही कपड़े की दुकान है। जिसके मुख्य रास्ते पर ताला लगाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए लहेरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी।लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि भूमि विवाद मामले में पुलिस गई थी ।

डीएनबी भारत डेस्क

 

Share This Article