वीरपुर: प्रशासन रहा नाकाम तो समिति ने उठाया बीड़ा, 9 टेलर राबिश डालकर जन्माष्टमी मेला परिसर से दूर किया जलजमाव

DNB Bharat Desk

वीरपुर के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के क्षेत्र में वर्षों से जलजमाव रहने से जहां ग्रामीण, दुकान दार, राहगीर समेत पूजा समितियों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। वहां जन प्रेरणा समिति के सदस्यों ने आपसी सहयोग और ग्रामीणों की मदद से रेता यूक्त 9 टेलर रावीस डाल कर फिलहाल जल जमाव की समस्या से निजात दिला दिया है।

- Sponsored Ads-

इस नेक काम के लिए यूक्त समिति के सदस्यों को क्षेत्र के लोग प्रशंसा के साथ धन्यवाद दे रहे हैं। वहीं जिला प्रशासन और प्रखंड प्रशासन समेत सांसद, विधायक, जिला पार्षद और दोनों पंचायत के जनप्रतिनिधियों को कोसने से भी वाज नहीं आ रहे हैं।

Share This Article