नीतीश नहीं करते समझौते का पालन, लालू को फिर देंगे धोखा – सुशील मोदी

DNB Bharat Desk

सीएम नीतीश पर सुशील मोदी का हमला, कहा नीतीश  ने भाजपा और लालू को दिया दो बार धोखा, मांझी को भी दिया है धोखा। नीतीश किसी समझौते की नहीं करते कद्र। नीतीश कुमार कभी नहीं बन पायेंगे प्रधानमंत्री

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा और कहा कि वे सिर्फ धोखा देते हैं। उन्होंने आज तक किसी भी समझौते का पालन नहीं किया है। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार न तो खुद कभी प्रधानमंत्री बन पाएंगे और न ही वे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनने देंगे। सुशील मोदी ने नीतीश कुमार पर पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव, जीतन राम मांझी और भाजपा को धोखा दिया है और एक बार फिर वे लालू यादव को धोखा देंगे।

- Sponsored Ads-

सुशील मोदी ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू यादव अपने पुत्र तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठते देखना चाहते हैं लेकिन नीतीश कुमार ऐसा नहीं होने देंगे। इसके साथ ही सुशील मोदी ने लालू यादव को सलाह दिया कि विधानसभा का अध्यक्ष राजद से हैं अगर बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं तो जदयू के पांच विधायक तोड़ कर मिला लें आपका सपना पूरा हो जाएगा। अगर 2023 का इंतजार करेंगे तो नीतीश कुमार से फिर धोखा खायेंगे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article