मोटरसाइकिल सवार दो भाईयों को अज्ञात वाहन ने कुचला, एक की मौत दुसरा गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के साहेबपुरकमाल थानाक्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 की घटना। मृतक युवक का था आज सगुन तिलक।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल पर सवार दो भाइयों को कुचल दिया। जिसमें एक भाई की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र स्थित एनएच 31 के पास की है।

- Sponsored Ads-

मोटरसाइकिल सवार दो भाईयों को अज्ञात वाहन ने कुचला, एक की मौत दुसरा गंभीर रूप से घायल 2

मृतक युवक की पहचान शाम्हो थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के रहने वाले स्वर्गीय रामसेवक साह का पुत्र सूरज कुमार के रूप में की गई है। जबकि घायल युवक की पहचान मुकेश साह के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक सूरज का भाई बराती गया था। इसी दौरान किसी ने सूरज को फोन पर सूचना दिया कि आपका भाई एक्सीडेंट हो गया।

इसी क्रम में अपने भाई को देखने के लिए सूरज बड़े भाई मुकेश के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर साहेबपुरकमाल पहुंचा। जहां तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल पर सवार दोनों भाई को कुचल दिया। जिससे घटनास्थल पर सूरज कुमार की मौत हो गई। जबकि बड़ा भाई मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में मुकेश कुमार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

परिजनों ने बताया कि मृतक सूरज कुमार को 15 मार्च की शादी होने वाली थी। 2 मार्च यानी आज गुरुवार को मृतक सूरज कुमार का शगुन तिलक था। लेकिन भगवान का कुछ और ही मंजूर था। तिलक होने से पहले ही सूरज कुमार की अर्थी उठने से घर में कोहराम मच गया।

परिजनों ने बताया कि सूरज की शादी को लेकर तैयारी जोर शोर से की जा रही थी। इसी बीच सूरज की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा गया है। फिलहाल साहेबपुरकमाल थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बेगूसराय संवाददात सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article