बेऊर जेल में अनंत सिंह के समर्थक और जेलकर्मियों में भिड़ंत, चार जेलकर्मी घायल, अनंत सिंह ने लगाया हत्या की साजिश का आरोप…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बड़ी खबर है राजधानी पटना में स्थित बेऊर जेल से जहां बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थक और बेऊर जेल के सुरक्षाकर्मियों के बीच भिड़ंत हो गई जिसमें चार जेलकर्मी घायल हो गए हैं। मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह ने जेल प्रशासन पर अपनी हत्या की साजिश का आरोप लगाते हुए कहा है कि पूरी रात उनके वार्ड का ताला खुला हुआ था। इसी बात को लेकर जेलकर्मी और अनंत समर्थकों में भिड़ंत हो गई।

- Sponsored Ads-

मामले की जानकारी के बाद फुलवारीशरीफ एसडीपीओ समेत प्रशासन के वरीय पदाधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए हैं। जानकारी मिल रही है कि सुबह करीब 9 बजे अनंत समर्थक और जेल कर्मियों के बीच मारपीट शुरू हुई जो कि करीब दो घंटे तक चली। जेल में पगली घंटी बजने के बाद सभी कैदी अपने अपने वार्ड में गए और मामला शांत हो सका। पूरे मामले को लेकर जेल पहुंचे प्रशासन की टीम अब जांच में जुट गई है कि आखिर अनंत सिंह के वार्ड का गेट खुला कैसे रह गया और मारपीट कैसे हुई।

बता दें कि एके 47 मामले में बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह और रेप मामले में नवादा के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव एक ही बैरक में हैं। मामले में जेल के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि अनंत समर्थकों ने जेल कर्मियों के साथ मारपीट की है और इस भिडंत में चार जेलकर्मी घायल भी हुए हैं लेकिन इस्केनबाद उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। वहीं दूसरी तरफ एसडीपीओ विक्रम सिहाग ने कहा कि अभी वे जेल प्रशासन से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ले रहे हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article