बछवाड़ा विधान सभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित,बैठक में नए मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष का किया गया स्वागत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड के रानी एक पंचायत के नारेपुर पश्चिम गांव स्थित गोपाल भगत विद्यालय परिसर में बुधवार को कांग्रेस पार्टी का विधान सभा स्तरीय कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया सह कांग्रेस नेता सीताराम यादव ने किया। बैठक में पूर्व राज्य सभा सांसद सह कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रभारी प्रदीप टम्टा के द्वारा बछवाड़ा प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष पद पर संजय चौधरी.मंसुचक से बालेश्वर महतो व भगवानपुर से यशवंत कुमार चौधरी को प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर कार्यकर्ताओ ने खुसी जाहिर करते सभी कार्यकर्ताओ ने अध्यक्ष को फुल माला व् एक दुसरे को मिठाई खिलाकर खुसी का इजहार किया।बछवाड़ा विधान सभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित,बैठक में नए मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष का किया गया स्वागत 2 बैठक में कार्यकर्ताओ ने डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी। कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन ने सही निर्णय लिया है। बैठक में कहा गया कि डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व मे बिहार कांग्रेस कमेटी काफी मजबुत होगी और अपनी खोई हुई जमीन वापस लाएगी। फिर से बिहार में कांग्रेस पार्टी का राज होगा। इस दौरान संगठन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मौके पर बैठक में वीरबहादुर राय,रंधीर कुमार यादव,सुशील कुमार राय उर्फ़ मल्ली,सुदर्शन कुमार,हीरानन्द चौधरी,अरविन्द शर्मा,रामभगत महतो,राजेंद्र राय,मुन्ना राय,सुरेश राय समेत आदि कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

बेगूसराय,बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार

 

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article