बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के. पाठक आज खगड़िया पहुंचे

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

खगड़िया बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के पाठक शुक्रवार को खगड़िया पहुंचे। इस दौरान सदर एसडीओ अमित अनुराग और जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्णदेव ठाकुर ने पुष्प कुछ देकर स्वागत किया। वहीं केके पाठक ने खगड़िया के कई स्कूलों का निरीक्षण किया और स्कूलों में बच्चों की बेहतर उपस्थिति देख गदगद हो गए।

- Sponsored Ads-

बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के. पाठक आज खगड़िया पहुंचे 2निरीक्षण के दौरान के.के पाठक बापू मध्य विद्यालय पहुँचे जहां के.के पाठक ने स्कूल के शौचालय, चारदीवारी, क्लासरूम आदि का निरीक्षण किया ।इसके बाद के.के पाठक क्लास रूम में जाकर बच्चों से हिंदी और अंग्रेजी की किताबें पढ़वाए। विद्यालय के छात्रों को फराटेदार हिन्दी व अंग्रेजी पढ़ते देख उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा बिहार की शिक्षा व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार की रिपोर्ट

Share This Article