ट्रक की चपेट में आने से छात्र गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान हुई मौत

DNB Bharat

ननिहाल में रहकर करता था पढ़ाई, घर का इकलौता चिराग था अभिषेक, घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के तारा बरियारपुर चौक की।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर जारी है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया। जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के तारा बरियारपुर चौक की है। मृतक युवक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले विनोद साह का 22 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में की गई है।परिजनों ने बताया कि अभिषेक पिछले 3 साल से ननिहाल तारा बरियारपुर में रह कर पढ़ाई करता था।

- Sponsored Ads-

ट्रक की चपेट में आने से छात्र गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान हुई मौत 2

परिजनों ने बताया कि शनिवार की देर शाम घर से अभिषेक तारा बरियारपुर चौक पर सामान खरीदने के लिए जा रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बेहतर इलाज के लिए नीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान अभिषेक की मौत हो गई। फिलहाल इस मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि घर का इकलौता चिराग था। फिलहाल खोदावंदपुर थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article