बेगूसराय में तेज रफ्तार का शिकार साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat

घटना बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थाना क्षेत्र फतेहा चौक की।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर जारी है। बछवाड़ा थाना क्षेत्र के फतेहा चौक के पास बाइक की ठोकर से एक साइकिल सवार रेल कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये। दुघर्टना के दौरान घटना स्थल पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल की स्थिति चिंताजनक देख डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय  रेफर कर दिया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में तेज रफ्तार का शिकार साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल 2

जबकि घटना से आक्रोशित भीड़ ने बाइक को जब्त कर ली। फिलहाल गंभीर रूप से घायल रेलकर्मी बेगूसराय सदर अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती हैं। जहां उसकी स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। वहीं घायल रेलकर्मी की पहचान राम सज्जन साह बछवाड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 फतेहा सलेमपुर गांव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि घायल रेलकर्मी दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर खलासी पद पर कार्यरत हैं और गुरूवार की शाम रेलवे ड्यूटी के बाद साइकिल पर सवार होकर अपने घर आ रहे थे तभी फतेहा चौक पहुंचते ही एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे ठोकर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

Share This Article