मां दुर्गा की महाआरती में उमड़ रही है भक्तों की अपार भीड़

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के बरौनी प्रखण्ड के क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल में माँ दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा अर्चना विभिन्न दुर्गा मन्दिरों में की जा रही है। वहीं प्रखंड क्षेत्र के हवासपूर, पिपरा देवस, बीहट, महना, केशावे, बथौली, तिलरथ, निंगा, मैदा, सहुरी, बभनगामा, मल्हीपुर, चकिया, राजवाड़ा, मालती, गढहारा, अमरपुर, बीहट बड़ी दुर्गा मंदिर, जयनगर गांव स्थित मनोकामना माँ दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्रों में छठवें दिन शाम को माँ नवदुर्गा के कत्यायनी रूप की पूजा अर्चना के बाद आरती की गई। मां के आरती में सैकड़ों महिला पुरुष और बच्चों ने भाग लिया और सच्चे मन व श्रद्धा के साथ माँ कत्यायनी की पूजा अर्चना कर आरती कार्यक्रम में भाग लिया। माँ दुर्गा के महाआरती का दर्शन और उनकी पूजा अर्चना को लेकर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।

हजारों हजार श्रधालु करते हैं माता के दर्शन
शारदीय नवरात्र पूजा के दौरान माता के प्रति असीम आस्था की वजह से जयनगर, अमरपुर पंचायत, तीलरथ, बरौली, बीहट नगर परिषद एंव तेघड़ा नगर पंचायत सहित आसपास के गावों से महिला भक्तों की भीड़ संध्या आरती के दौरान उमड़ पड़ती है। पुजारियों एवं स्थानीय लोगों का कहना है कि माता के दरबार में आजतक जो सच्चे मन से मन्नतें मांगी है उसकी मुरादें पुरी होती है।

- Sponsored Ads-

पंडित मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि छठवें दिन मां कात्यायनी की उपासना का विधान है। भगवती दुर्गा देवताओं के कार्य के लिए महर्षि कात्यायन ऋषि के आश्रम में प्रकट हुई थीं। महर्षि ने कन्या रूप माना। अतः भगवती कात्यायनी के नाम से विख्यात हुईं। नवरात्रि में प्रातः पूर्वाभिमुख होकर व सांयकाल में उत्तराभिमुख होकर देवी का पूजन करना चाहिए। माता मां कात्यायनी के पूजन से लक्ष्य अवश्य सिद्ध होते हैं। इस पुनीत अवसर पर पर निवर्तमान जिला परिषद सदस्य श्रीराम राय जगेधर राय, विनय राय, गणेश झा, कृष्णनंदन राय, बबलू भगत, रामपुकार राय, रामकुमार राय, शंकर राय, सागर राय, रामसेवक राय, लक्ष्मी राय, शम्भू राय, सरोज कुमार राय, शांति देवी, रीता देवी, माला देवी, संजू देवी समेत माँ के हजारों भक्तों ने भाग लिया। दुर्गा पूजा के छठवें दिन पर मां कात्यायनी की पूजा अर्चना एवं आरती की गई।

 

बरौनी, बेगूसराय से धर्मवीर कुमार

Share This Article