जीविका के 20 साल बेमिसाल, नालंदा में मनाया गया सफलता का जश्न, जेडीयू महिला प्रकोष्ठ द्वारा किया गया नीतीश संवाद का आयोजन

DNB Bharat Desk

जीविका के 20 साल पूरा होने और गांधी जयंती के मौके पर नालंदा में नीतीश संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जीविका दीदियों की सफलता और आत्मनिर्भरता को लेकर सरकार की योजनाओं पर चर्चा हुई। इस दौरान सामाजिक कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता ने कहा कि 20 साल पहले जिन महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल था,आज वही महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपनी पहचान बना रही हैं।

वहीं पार्टी में चल रही गतिविधियों और पार्टी विरोधी कार्यों को लेकर भी बड़ा बयान दिया गया है।मंत्री ने कहा कि दो दशक पहले महिलाओं को घर की चारदीवारी तक सीमित माना जाता था। सरकार के संकल्प का उद्देश्य महिलाओं को घर से बाहर निकालकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था। आज जीविका के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं और अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं।

जीविका के 20 साल बेमिसाल, नालंदा में मनाया गया सफलता का जश्न, जेडीयू महिला प्रकोष्ठ द्वारा किया गया नीतीश संवाद का आयोजन 2वहीं पार्टी के अंदर चल रही गतिविधियों और पार्टी विरोधी काम करने वाले नेता अनंत सिंह पर कार्रवाई के सवाल पर कहा कि इस मामले की जानकारी शीर्ष नेतृत्व को है। पार्टी फोरम पर सभी मुद्दों पर चर्चा हो रही है और समय आने पर उचित निर्णय लिया जाएगा। समय के साथ जो निर्णय लिया जाएगा, वह सभी को मान्य होगा। नेता ने कहा कि पार्टी अपने संविधान और शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार चलती है। ऐसे में पार्टी से जुड़े मामलों में शीर्ष नेतृत्व का फैसला ही अंतिम रूप से मान्य होगा।

Share This Article