वीरपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर धूमधाम से मनाया गया पोषण माह, बच्चों को परोसी गई खीर-पूरी

DNB Bharat Desk

समेकित बाल विकास परियोजना वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के नौला, डीह, भवानंदपुर, वीरपुर पूर्वी, वीरपुर पश्चिम, गेंहरपुर, जगदर, और पर्रा पंचायत में अवस्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर मंगलवार को विभागीय आदेशानुसार आंगनबाड़ी केंद्रों के पोषक क्षेत्र के लालूको के साथ बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नीतेश कुमार,एल एस डेजी गांधी,रामा कुमारी, सेविका, सहायिका, सम्बंधित आंगनबाड़ी केंद्र की आशा और वार्ड सदस्यों ने धुम धाम से पोसन माह को मनाई।

इस दौरान आज मंगलवार को स्कूल पूर्व शिक्षा पा रहे बच्चों को विशेष भोजन में खिर और पुरी खिलाया गया। तत्पश्चात समारोह में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित लाभों के बारे में भी लाभूकों को जानकारी दी गई।

वीरपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर धूमधाम से मनाया गया पोषण माह, बच्चों को परोसी गई खीर-पूरी 2साथ ही अपने अपने बच्चों का नियमानुसार टीकाकरण, अन्नप्राशन, स्कूल पूर्व शिक्षा, संस्थागत प्रसव आदि योजनाओं को सत प्रतिशत लाभ लेने वाली तीन महिला लाभूकों को सेविका, सहायिका, और आशा कार्यकर्ता को प्रशस्ति पत्र सभी दिया गया।

वीरपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर धूमधाम से मनाया गया पोषण माह, बच्चों को परोसी गई खीर-पूरी 3आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 41 पर सेविका अलका कुमारी, सहायिका वेवी देवी, आशा नुतन कुमारी, वार्ड सदस्य रानी देवी समेत दर्जनों ग्रामीण महिलाएं मौजूद थीं।

Share This Article