वीरपुर: विरोध के बाद 100 मीटर जर्जर सड़क की हुई पीसीसी ढलाई, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के श्रद्धालुओं को मिली राहत

DNB Bharat Desk

वीरपुर बाजार की जर्जर 100 मीटर सड़क पर पीसीसी ढलाई करा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि वीरपुर बाजार स्थित ईटवा गोसाईं के पास सड़क की बदहाली और कीचड़ से परेशान स्थानीय लोगों ने 27 अगस्त को वीरपुर से पकठौल रोड और वीरपुर पीएचसी रोड पर धान की रोपाई कर सड़क को करीब चार घंटे तक बाधित रखा था। घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ भाई वीरेंद्र ने 2 दिन के अंदर सड़क पर राविश डालने की बात कही थी।

- Sponsored Ads-

प्रशासन द्वारा राविश डाला भी गया परंतु बारिश के बाद सड़क की स्थिति खराब हो गयी। जिससे मेला आयोजकों के साथ आमजनों की परेशानी बढ़ गयी। वीरपुर पश्चिम पंचायत के मुखिया त्रिपुरारी कुमार ने कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग तेघड़ा से गुरुवार को 100 मीटर सड़क बनवाने हेतु एनओसी प्राप्त किया। एनओसी मिलते ही गुरुवार की रात्रि सड़क की पीसीसी ढलाई करायी गयी।

वीरपुर: विरोध के बाद 100 मीटर जर्जर सड़क की हुई पीसीसी ढलाई, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के श्रद्धालुओं को मिली राहत 2सड़क की ढलाई होते ही वहां जलजमाव की समस्या से मुक्ति मिल गयी। साथ ही सड़क बन जाने से पांच दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेला में आनेवाले श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होगी। इसके लिए मेला में आए हजारों श्रद्धालुओं ने तेघरा कार्यपालक अभियंता को थेंक्स कहते हुए धन्यवाद दिया है तो वहीं बेगूसराय कार्यपालक अभियंता ग्रामीण के बारे में तरह तरह से लोगों ने अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं भी व्यक्त किया है।

Share This Article