नालंदा: पूर्व विधायक रामनरेश सिंह की राहुल सोनिया प्रियंका गांधी अखलेश यादव और अरविंद केजरीवाल को दी नसीहत,  बोले- सेना का सम्मान करें, वरना भुगतना पड़ेगा अंजाम

DNB Bharat Desk

बिहार शांति मिशन के अध्यक्ष एवं नालंदा के पूर्व बाहुबली विधायक रामनरेश सिंह ने हालिया छात्र आंदोलन और उसके दौरान हुई घटनाओं को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने राजनीतिक दलों पर आंदोलन को राजनीतिक रंग देने तथा सुरक्षा बलों के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल उठाए।

- Sponsored Ads-

रामनरेश सिंह ने कहा कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन होना चाहिए।पूर्व विधायक रामनरेश सिंह ने अपने बयान में  कहा कि राहुल गांधी सोनिया गांधी प्रियंका गांधी मल्लिकार्जुन खड़गे अरविंद केजरीवाल ने कभी भी सेना का सम्मान नहीं किया। इन लोगों ने सेना को मवाली कहा और बहादुरी के प्रमाण मांगे। जिस तरह की हरकत इंडिया महागठबंधन में शामिल नेताओं के द्वारा किया गया है आने वाले समय में सरेआम आपकी भी पिटाई होगी उस वक्त आपकी सुरक्षा में लगे अंगरक्षक आपकी पिटाई होते देख मंद मंद मुस्कुराते रहेगे।

नालंदा: पूर्व विधायक रामनरेश सिंह की राहुल सोनिया प्रियंका गांधी अखलेश यादव और अरविंद केजरीवाल को दी नसीहत,  बोले- सेना का सम्मान करें, वरना भुगतना पड़ेगा अंजाम 2इसीलिए पूर्व विधायक रामनरेश सिंह ने इंडिया ब्लॉक और आप पार्टी के नेताओं को नसीहत दी कि आप सेना का सम्मान करें उन्होंने इंडिया ब्लॉक के नेताओं को भी सावधान किया। इन नेताओं को बचाने वाला कोई नहीं होगा। उन्होंने इन नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि आप अपने सुरक्षा में लगे अंगरक्षक को हटाकर उसके जगह पर अपने बब्बर शेर और पालतू गुंडो को अंगरक्षक के रूप में रखिए

Share This Article