डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर।प्रखंड स्तरीय तिरंगा प्रतियोगिता बुधवार को मिडिल स्कूल प्रखंड कालोनी में हुई।इसमें प्रखंड के 15 संकुल के चयनित बच्चे पेंटिंग, निबंध और भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया।इसमें

6 से 8 कक्षा के पेंटिंग में
मध्य विद्यालय जोकिया की नन्ही प्रिया ने प्रथम, मध्य विद्यालय चक्का विष्णुपुर की मीनाक्षी ने द्वितीय और औगान की साक्षी ने तृतीय स्थान पाया। पेंटिंग 9-12 कक्षा में दहिया की ब्यूटी कुमारी ने प्रथम, मुख्तियारपुर के शिवम कुमार ने द्वितीय और संजात के सत्यम कुमार ने तृतीय स्थान पाया।निबंध प्रतियोगिता के कक्षा 6-8 में हरिचक की
साक्षी कुमारी ने प्रथम, कटहरिया हिंदी की अनुष्का भारती ने द्वितीय और पालीडीह की अंशु भारती ने तृतीय स्थान पाया।निबंध प्रतियोगिता के कक्षा (9-12) में दहिया की ज्योति कुमारी ने प्रथम, बनवारीपुर के आदर्श कुमार ने द्वितीय और संजात के उत्कर्ष राज ने तृतीय स्थान पाया।भाषण प्रतियोगिता हिंदी विधा में कक्षा (9-12) में दहिया की सुरभि कुमारी ने प्रथम, काजीरसलपुर के शुभम ने द्वितीय और बनवारीपुर के अविनाश कुमार ने तृतीय स्थान पाया।भाषण प्रतियोगिता के अंग्रेजी विधा में बनवारीपुर के जैनब ने प्रथम, मुख्तियारपुर की लकी कुमारी ने द्वितीय और दहिया की शालिनी ने तृतीय स्थान पाया।
प्रखंड स्तरीय तिरंगा प्रतियोगिता में दहिया और बनवारीपुर संकुल के बच्चों का दबदबा रहा। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। शिक्षकों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है।प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले बच्चे जिलास्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे। मौके पर मिथलेश,संदीप, एचएम अशोक,रईस, शिक्षक अनुपम,प्रियंका,शानू,रूपा, चंदन आदि मौजूद थे।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट