बरौनी: चकिया थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक का शव बरामद, नशे की लत से मौत की आशंका

DNB Bharat Desk

चकिया थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत चकबल वार्ड नम्बर -20 में बुधवार की सुबह एक 20 वर्षीय युवक का शव बरामद किया। मिली जानकारी अनुसार युवक प्रायः नशा का सेवन किया करता था। मंगलवार की रात वह अपने घर में प्रतिदिन की भांति सोया था पर बुधवार को जब वह नहीं जग पाया तो लोगों ने स्थानीय चकिया थाना पुलिस को सुचना दिया।

- Sponsored Ads-

घटना की सुचना पाते ही थानाध्यक्ष चकिया थाना गौतम कुमार दास, पुलिस अवर निरीक्षक प्रवीण कुमार दल बल के साथ मृतक युवक अनिल रजक के 20 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।

वहीं इस सबंध में थानाध्यक्ष चकिया थाना गौतम कुमार दास ने बताया की स्वजनों द्वारा बताया की मृतक युवक  कुमार सूखे नशे का आदिल था। उन्होंने बताया की मामले में आवेदन मिलते ही युडी केस दर्ज किया जाएगा।

Share This Article