सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की चाकुओं से गोदकर किया हत्या, पारिवारिक कलह और एक एकड़ छह डिसमिल जमीन का चल रहा था विवाद, पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

नालंदा के राजगीर थाना क्षेत्र के माली टोला रोड में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सनकी पति गिन्नी मालाकार ने अपनी ही पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त दोनों बेटे काम को लेकर घर से बाहर गए हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

मृतका की पहचान बच्ची देवी के रूप में हुई है। मृतका के पुत्र अमित कुमार के मुताबिक,उसका पिता अय्यास किस्म का था और वह अपनी अय्यासी के चक्कर में सारा संपति को बेच रहा था। इसी को लेकर पति पत्नी के बीच सुबह में  विवाद हुआ था जिसके बाद आक्रोशित पति ने पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दिया। बताया जा रहा है कि करीब एक बीघा छह डिसमिल जमीन पर भी गिन्नी मालाकार की नजर थी।

सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की चाकुओं से गोदकर किया हत्या, पारिवारिक कलह और एक एकड़ छह डिसमिल जमीन का चल रहा था विवाद, पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार 2घटना की जानकारी मिलते ही राजगीर एसडीपीओ संजीत कुमार गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।एसडीपीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद में हत्या का प्रतीत हो रहा है।

सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की चाकुओं से गोदकर किया हत्या, पारिवारिक कलह और एक एकड़ छह डिसमिल जमीन का चल रहा था विवाद, पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार 3पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है। वहीं आरोपी पति को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस और एफएसएल की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article