नालंदा: रहुई रोड स्टेशन पर पटना-राजगीर इंटरसिटी एक्सप्रेस का नियमित ठहराव शुरू, यात्रियों को मिली बड़ी सौगात

DNB Bharat Desk

नालंदा के रहुई रोड स्टेशन से यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पटना-राजगीर-इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का रहुई रोड स्टेशन पर नियमित ठहराव शुरू हो गया है। नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार और स्थानीय भाजपा विधायक डॉ. सुनील कुमार ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन के नियमित ठहराव का शुभारंभ किया।

- Sponsored Ads-

इस मौके पर रेलवे के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि इस ट्रेन के ठहराव से रहुई, बिहारशरीफ समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों के यात्रियों को पटना और राजगीर के बीच आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि रहुई प्रखंड का महत्वपूर्ण राजस्व क्षेत्र होने के कारण रहुई रोड स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव से इलाके के विकास को भी नई गति मिलेगी।

नालंदा: रहुई रोड स्टेशन पर पटना-राजगीर इंटरसिटी एक्सप्रेस का नियमित ठहराव शुरू, यात्रियों को मिली बड़ी सौगात 2सांसद ने यह भी कहा कि रहुई रोड हॉल्ट को पूर्ण स्टेशन का दर्जा दिलाने के लिए पहल की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सभी यात्री ट्रेन में सफर के दौरान टिकट जरूर खरीदें। उन्होंने कहा कि अगर स्टेशन से रेलवे का राजस्व आना बंद हो गया तो रहुई रोड को पूर्ण स्टेशन बनाने की कोशिशों पर भी ग्रहण लग सकता है।

Share This Article