डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा के वेन प्रखंड स्थित अमियाबीघा गांव में राष्ट्र सेवा सदन के बैनर तले आयोजित अभिनंदन समारोह में बिहार की राजनीति को लेकर जमकर बयानबाजी हुई।इस कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सांसद आनंद मोहन ने अपने संबोधन में विरोधियों पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं ने एक अफवाह फैला दी कि नीतीश कुमार राजसभा जाने के लिए जिद पकड़ लिए हैं। यह सोचने वाली बात है कि जिस नीतीश कुमार ने सैकड़ो विधायक एमएलसी को बनाने का काम किया। आज वही नीतीश कुमार को जबरन राज्यसभा भेजने का काम किया। जिसके यहां दरबार सजता था आज वही दरबारी बनाकर सुबह-सुबह दरबारी कर रहा है।
मोदी कैबिनेट में नीतीश कुमार के संभावित मंत्री बनने के सवाल पर पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा यह अच्छी बात है कि मोदी कैबिनेट में नीतीश कुमार को जगह मिलने वाली है। नीतीश कुमार को आगे रखकर उनकी जिंदगी भर की जमापूंजी और जिंदगी भर की तपस्या का शोषण किया जा रहा है। आज संख्या बल में सर्वाधिक सांसद और विधायक हमारे समाज से इसीलिए केंद्र और राज्य में मंत्री बनाना चाहिए हमलोग किसी के बंधुआ मजदूर नहीं है।
लोकतंत्र में आंकड़ों के गणित के हिसाब से जगह मिलनी चाहिए। आनंद मोहन ने निशांत कुमार को लेकर भी विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें आगे बढ़ने का अवसर नहीं दिया गया। उन्होंने दावा किया कि निशांत कुमार की महज तीन दिन की यात्रा में उमड़ी भीड़ से विरोधी घबरा गए, निशांत जननेता न बन जाय इसलिए उनकी यात्रा को बीच में ही रोक दिया गया।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से नीतीश को दरबारी बनाया ठीक उसी तरह निशांत कुमार न सीएम न डिप्टी सीएम न जननेता बल्कि निशांत को एक स्वास्थ्य विभाग का क्लर्क की तरह बनाकर छोड़ दिया।जो स्वास्थ्य मंत्रालय जाता है और शाम में थककर घर आकर सो जाता है।
डीएनबी भारत डेस्क