डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर शहर के मारवाड़ी बाजार स्थित शक्ति धाम प्लाजा में शनिवार को शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग लगते ही प्लाजा में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग को कॉल किया गया। सूचना पर दमकल की गाड़ी तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे आग को अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट