अस्थावां थाना क्षेत्र के कोनन गांव के पास की घटना।
डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा में एक बार फिर दबंगई और हिंसा की घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्थावां थाना क्षेत्र के कोनन गांव के पास चंदा वसूली को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगा है।
मृतक के परिजनों का कहना है कि बदमाशों ने पहले जाति पूछी, फिर चंदे की रकम को लेकर विवाद के बाद लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
परिजनों के अनुसार चिंटू यादव अपने साथी सचिन कुमार के साथ फल लाने के लिए जहांगीरपुर से मसिदपुर जा रहा था। इसी दौरान कोनन गांव के पास कुछ युवक बाबा चौहरमल मेला के आयोजन के लिए चंदा वसूल रहे थे। आरोप है कि युवकों ने चिंटू से एक हजार रुपये चंदा मांगा। जब उसने सहयोग राशि के रूप में 100 रुपये दिए तो बदमाश भड़क गए और मारपीट शुरू कर दी।
मृतक के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जो परिजनों के अनुसार बेरहमी से की गई पिटाई की ओर इशारा करते हैं।परिजनों ने पुलिस पर मामले को सड़क दुर्घटना बताकर लीपापोती करने का भी आरोप लगाया है।
डीएनबी भारत डेस्क