डीएनबी भारत डेस्क
बछवाड़ा प्रखंड में विगत दिनों हुए नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म व ग्रील से दबकर छात्र की मौत को लेकर राजद प्रदेश टीम ने पीड़ित परिवार से मिलकर स्थिति का जायजा लिया. मंगलवार को बिहार विधान परिषद के संयोजक उर्मिला ठाकुर,राजद महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिता भारती,राजद महानगर महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मीना राय,प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ के सुनीता कुशवाहा,वैशाली के जिलाध्यक्ष सुचित्रा चौधरी,जिलाध्यक्ष मोहित यादव व प्रदेश उपाध्यक्ष युवा रूपेश कुमार यादव बछवाड़ा पहुंचे.

उन्होने भिखमचक पंचायत के भिखमचक गांव में विगत दिनों चार वर्षीय लड़की के साथ हुए दुष्कर्म मामले को लेकर परिजन से मिलकर परिवार की स्थिति का जायजा लिया. परिजन से मिलने के बाद प्रदेश टीम अरवा पहुंचकर विद्यालय परिसर में ग्रिल से दबकर छात्र की मौत के बाद परिजनों से मिलने पहुंचे. प्रदेश टीम ने परिजन से मिलकर स्थिति का जायजा लिया. बताते चलें कि राजद के जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने पत्र लिखकर घटना की जानकारी दी.
जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने संज्ञान लेते हुए प्रदेश टीम का गठन कर स्थिति से अवगत होने के लिए भेजा गया. परिजन से मिलने के बाद उर्मिला ठाकुर ने कहा डबल इंजन की सरकार में जहां एक तरफ नारा दिया जा रहा है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ वही चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया जाता है,यह निंदनीय है. इससे समाज में गलत प्रभाव पड़ता है. ऐसी घटनाओं का हम निंदा करते हैं.
इस मामले में तेघड़ा डीएसपी से बात हुई है घटना में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, हम प्रशासन से मांग करते है कि गिरफ्तार आरोपी को स्पीड ट्राइल के तहत जल्द से जल्द सजा दिलाया जाय. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सुनिल यादव, प्रदेश सचिव उपेंद्र यादव, जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास, महिला नेत्री सरिता राय, जिला सचिव अरुण यादव , युवा जिला उपाध्यक्ष दिलीप यादव, आयुष कुमार, सद्दाम हुसैन एवं अन्य लोग उपस्थित थें।
डीएनबी भारत डेस्क