डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बातों का असर अब ग्रामीण इलाक़े में दिखने लगा है जहाँ किसान ट्रेक्टर की जगह बैलगाड़ी का इस्तेमाल करने लगे हैं। वहीं युवाओं में भी इसका असर देखने को मिल रहा है।युवा अपना किसी भी तरह का कार्य अब मोटरसाइकिल छोड़ बैलगाड़ी से करते दिख रहे है।
- Sponsored Ads-

समस्तीपुर प्रखंड के केवस निजामत पंचायत की ये तस्वीर है जहाँ एक किसान मकई लाने के लिए बैलगाड़ी का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे पहले वह ट्रेक्टर से अपने खेतों का फसल लाते थे।
युवाओं का कहना है कि हम लोग प्रधानमंत्री मोदी के साथ है उन्होंने देशहित में फैसला लिया हैं।ख़ाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण इसका असर हिन्दुस्तान पर भी पड़ रहा है। यही कारण है कि डीजल पेट्रोल का दाम भी बढ़ा है।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट