नालंदा: रहुई के पुनहा गांव में भोज के दौरान खूनी संघर्ष, पीट-पीटकर युवक की हत्या, 8 घायल, 11 हिरासत में

DNB Bharat Desk

रहुई थाना क्षेत्र के पुनहा गांव में शुक्रवार देर रात आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि दोनों पक्षों के 8 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

मृतक की पहचान पुनहा गांव निवासी अनिल चौधरी के 25 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मारपीट में गंभीर रूप से घायल रवि कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही रहुई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पक्ष के 11 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।जख्मी ने बताया कि गांव के दूसरे टोले में गृह प्रवेश समारोह का आयोजन था।

नालंदा: रहुई के पुनहा गांव में भोज के दौरान खूनी संघर्ष, पीट-पीटकर युवक की हत्या, 8 घायल, 11 हिरासत में 2दोनों पक्ष के लोग भोज में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें कई लोग घायल हो गए।सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार देर रात सूचना मिली थी कि किसी बात को लेकर अनिल चौधरी और बाल्मीकि चौधरी पक्ष के बीच मारपीट हुई है। घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Share This Article