समस्तीपुर में कुदरत का कहर: तेज आंधी-बारिश के कारण बरगद का पेड़ गिरा, एक की मौत, कई घायल

DNB Bharat Desk

खबर समस्तीपुर से आ रही है जहाँ ज़िले में तेज आंधी वारिश के करण समस्तीपुर के कई जगह से दुर्घटना की खबरे सामने आयी है। ताज़ा मामला मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के छतौना पंचायत वार्ड संख्या सात की है जहां बरगद का एक विशाल पेड़ गिरने से जहां एक व्यक्ति की मौत हो गयी

वही आधे दर्जन से भी ज्यादा लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

समस्तीपुर में कुदरत का कहर: तेज आंधी-बारिश के कारण बरगद का पेड़ गिरा, एक की मौत, कई घायल 2वहीं मृतक को बड़ी मशक़्क़त के बाद पेड़ की टहनीं काटकर शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान छतौना पंचायत के रामा महतो के रूप में हुई।पुलिस घटनास्थल पर पहुँच शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज आगे की प्रक्रिया में जुट गई है।

Share This Article