नालंदा: सनकी पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, सीढ़ी से गिरने की फैलाई अफवाह

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

नूरसराय थाना क्षेत्र के परासी गांव में सनकी पति ने बेरहमी से पीट पीट कर पत्नी की हत्या कर दी । परिवार और मोहल्ले वालों को उसे पर शक ना हो इसलिए उसने सीढ़ी से गिरने का अफवाह फैला दिया।आरोपी पति सात महीने से जेल में बंद था ।

 पिछले 15 दिन पहले नाबालिग से छेड़खानी के मामले में जेल से बेल पर छूट कर घर आया था ।मृतका मनीष कुमार उर्फ सूरजभान की 30 वर्षीय पत्नी राखी कुमारी है।मृतका के पिता सिलाव थाना क्षेत्र के करियन्ना निवासी उपेंद्र सिंह ने बताया कि साल 2020 में उन्होंने अपनी पुत्री की शादी कराई थी।

नालंदा: सनकी पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, सीढ़ी से गिरने की फैलाई अफवाह 2उनका दामाद मायके वाले से अक्सर रुपए की मांग क्या करता था रुपया नहीं देने पर बेटी के साथ मारपीट और प्रताड़ित किया करता था।  शनिवार की देर रात पड़ोसियों ने फोन कर जानकारी दिखाई उनकी बच्ची के साथ दामाद ने बेरहमी से पिटाई किया है जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई है और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है।  

नालंदा: सनकी पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, सीढ़ी से गिरने की फैलाई अफवाह 3आनन फानन में परिवार के सदस्यों के साथ हुए अस्पताल पहुंचे तब तक उसकी जान चली गई थी। पूरे शरीर में जख्म के निशान है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि महिला पीट पीट कर हत्या की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।  

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article