धान काटने के दौरान जंगली जानवर ने महिला के ऊपर किया हमला, जख्मी महिला की इलाज के दौरान मौत

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले में पिछले दिनों भागनबीघा थाना क्षेत्र इलाके के सामावाद गांव निवासी विनोद कुमार के 45 वर्षीय पत्नी आशा देवी को जंगली जानवर ने हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। जिसने इलाज के क्रम में दम तोड दिया।

इस संबंध में मृतक महिला आशा देवी के पति विनोद कुमार ने बताया कि दोनों पति-पत्नी 31 तारीख को खेत में काम कर रहे थे और जब विनोद कुमार घर खाना खाने के लिए घर गए इसी दौरान महिला अकेले में ही खेत में धान काट रही थी तभी अचानक जंगली जानवर (सियार ) ने महिला के ऊपर हमला करते हुए गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।शोरगुल होने पर घटना की जानकारी रिस्तेदारो को हुई।

धान काटने के दौरान जंगली जानवर ने  महिला के ऊपर किया हमला, जख्मी महिला की इलाज के दौरान मौत 2जख्मी हालत में महिला की बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया जहां इलाज के क्रम में मौत हो गई।दरअसल रहूई प्रखंड में लगातार जंगली जानवरों का आतंक जारी है अब तक रहुई प्रखंड के अंबा हवनपुरा मई फरीदा कथराई पंचायत में दर्जनों इंसान और मवेशियों को अपना निशाना बना चुकी है।

 

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Share This Article